Chutkule In HIndi: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था,
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं,
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं,
मेरे सपनों में तो, मैं कभी मर जाता हूं
तो कभी गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....