फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: महिला ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा, फिर जो हुआ जानकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी

Tue, 18 Apr 2023 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Top 5 Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Funny And Viral Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन का तनाव दूर होता है और आप प्रसन्न रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
Top 5 Chutkule - फोटो : iStock
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके ग़ुस्सा करते हुए कहा-
‘पिछले तीन घंटे से आपकी कम्पनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है, बताइए मैं क्या करूं..??
कस्टमर केयर सहयोगी ने कहा, ‘बहनजी, तब तक कुछ घर के काम ही कर लो...
 
विज्ञापन

3 of 5
Top 5 Chutkule - फोटो : iStock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस- बाहर निकल साले
पप्पू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...

 

4 of 5
Top 5 Chutkule - फोटो : iStock
मास्टर- पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू-मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर-बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू-ठेकेदार ने बनवाया होगा...

Jija Sali Jokes: जीजा-साली के वायरल चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Top 5 Chutkule - फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक,
कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है?
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा: फेसबुक...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें