फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: वैलेंटाइन डे के पहले वकील साहब ने खरीदे 40 खूबसूरत कार्ड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 11 Apr 2026 06:21 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : amar ujala
Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह,
कर्मचारी- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए...
बॉस- क्या काम है, किसलिए छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- काम तो कुछ खास नहीं है, बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- उठो सुबह हो गई,
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए... 
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद नहीं आ रही है... 

Jokes in Hindi: डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है, चिंटु की बात सुनकर हो गया बेहोश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...!
पप्पू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है...! 

Funny Jokes: पत्नी से झगड़ा के बाद बोला पति- क्या बिगाड़ लोगी मेरा, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं... 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें