Funny Jokes In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
बेटा- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
बेटा- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद तेरे जैसी हो
हम उसे अपनी बहू नहीं बना सकते......
पिता (बेटे से)- पप्पू हमने तुम्हारा विवाह कराया
बहू घर आई और फिर भी तुम अपनी जींस पर खुद ही बटन टांक रहे हो?
पप्पू- पिताजी आप गलत सोच रहे हैं, ये जींस उसी की है
पिता बेहोश......