Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
पिता- क्या मैं तुम्हारी पढ़ने में मदद करूं?
सोनू- नहीं पापा
पिता- क्यों?
सोनू- मैं आपकी मदद के बिना फेल होना चाहता हूं......
पिता (बेटे से)- अगर मेरे नदी में तैरने तक,
तुम एक ही जगह बैठे रहोगे, मैं तुम्हें 10 रुपये दूंगा
बेटा- और अगर आप वापस नही आये तो क्या मैं,
ये पैसे मम्मी से ले लूं?