फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पप्पू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है, तुम्हारे पास क्या है? गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Tue, 27 Jan 2026 08:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है? 
गप्पू- मेरे पास माचिस है।


 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Comedy Jokes: जब साली ने जीजा को पिलाया केसर वाला दूध, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…
उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- ऐसा क्या देख लिया कि मुझसे रिश्ता तोड़ रहे हो, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही दे दनादन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- आई ड्राप डालना है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें