फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: कॉकरोच की बात सुनकर आदमी की बोलती हो गई बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 17 Feb 2026 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था 
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार बोला- मार दे मुझे डरपोक कहीं के.! 
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं…!
आदमी की बोलती बंद

 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
लड़का (प्यार से)- जी आप क्या करती हो?
लड़की (गुस्से में)- जी मैं इग्नोर करती हूं और ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं।

Jokes in Hindi: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? चोर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 
बॉयफ्रेंड- हां...! 
गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 

Funny Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मरीज का जवाब सुनकर बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...? 
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं...! 
लड़की- क्यों...? लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें