फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- जानू मेरे सिर में बहुत दर्द है, फिर जो हुआ पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 05 Jun 2025 11:19 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : Freepik
Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गर्लफ्रेंड- जानू मेरे सिर में बहुत दर्द है
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड- हां अब बिल्कुल सही हो गया
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते
हुए- लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर..... 
विज्ञापन

2 of 5
पिता-पुत्र के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
पिता- बेटा इस बार परीक्षा में तुझे 90 प्रतिशत नंबर लाने हैं।
पप्पू- नहीं पापा, मैं 95 प्रतिशत लाऊंगा।
पिता- क्यों मजाक कर रहा है?
पप्पू- शुरू किसने किया था......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- एक जमाना था, जब प्यार में लोग अमर होते थे
फिर समय आया लोग प्यार में अधे हो जाते थे
अब तो समय वो है जब प्यार में लोग तोतले हो जाते हैं
अले मेले बाबू ने थाना थाया......


Comedy Jokes: जेलर- सुना है तुम शायर हो, कैदी का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है
सास- ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए
मंटू बेहोश....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें