फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बॉयफ्रेंड- भगवान ने तुम्हें सुंदर बनाने के साथ मूर्ख क्यों बनाया? गर्लफ्रेंड का जनाब सुनकर हो गया चुप

Wed, 19 Nov 2025 04:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Hindi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के साथ इतना मूर्ख क्यों बनाया?
गर्लफ्रेंड- हम दोनों को मिलाने के लिए
बॉयफ्रेंड- वो कैसे?
गर्लफ्रेंड- मैं सुंदर हूं इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए
और मैं मूर्ख हूं इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई.....
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बच्चा- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं, फिर पड़ोस
की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कबसे परी हो गई?
बच्चा- पापा ही तो आंटी को परी कहते हैं।
मम्मी- तो फिर बेटा आज वो परी भी उड़ेगी और तेरे पापा भी।

Comedy Jokes: शायर डॉक्टर ने अपने अंदाज में पप्पू को समझाई दवा, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर-गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू-घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।

Funny Chutkule: इलेक्शन की डेट को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, जानकर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट? 
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो। 
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं? 
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें