Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसपास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
मां- बेटी इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो उस कमीने से बोल दे कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है......