Funny Chutkule in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। प्रसन्न रहने से आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो?
बंता- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी।
संता- वो कैसे?
बंता- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण थोड़ा लेट हो गए।
संता- इसमें क्या नाक कटवा दी?
बंता- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे, लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई। अब में किस-किस को समझाऊं।
संता अब बंता को समझाने में लगा है।