फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: आदमी- नौकरी नहीं लग रही क्या करूं? बाबा ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Mon, 30 Jun 2025 05:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......

आदमी- पढ़ा-लिखा हूं बाबा, पर नौकरी नहीं लग रही क्या करूं? 
बाबा- कहां तक पढ़े हो?
आदमी- बाबा मैने BA किया है
बाबा- एक बार और BA कर लो, 
दो बार करने से बाबा बन जाओगे
फिर नौकरी करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीना आराम के लिए 
स्विट्ज़रलैंड या पेरिस जाने को कहा है, हम कहां जायेंगे?
पति- दूसरे डॉक्टर के पास......
विज्ञापन

3 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मोनू- छुट्टी चाहिए सर
बॉस- क्यों चाहिए? 
मोनू- सर, लेकर देखनी है... कैसी लगती है?

दो औरतें बातें करते जा रही थीं
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं......

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप- नालायक तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पेपर में मास्टरजी ने सवाल ही ऐसे दिए थे, 
जो मैंने कभी सुने ही नहीं थे
बाप- तो तूने जवाब कैसे-कैसे लिखे?
बेटा- मैं भी होशियार ठहरा
मैं भी ऐसे उत्तर लिख आया, जो कभी मास्टर ने भी नहीं सुने.......
 

Jokes In Hindi: रमेश- आपने थाली में 500 का नोट क्यों डाला सासू मां? वजह पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान अफसर ने सुरेश से पूछा- ये तुम्हारे हाथ में क्या है?
सुरेश- सर, बन्दूक है
अफसर- ये बन्दूक नहीं, तुम्हारी इज्जत और शान है, ये तुम्हारी मां है मां 
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- ये तुम्हारे हाथ में क्या है?
रमेश- सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज्जत है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी
रमेश की बात सुनकर सर बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें