फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Jokes: सुरेश- बॉस कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए? फिर जो हुआ पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Thu, 17 Jul 2025 05:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

सुरेश- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए?
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी
पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
सुरेश- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
गप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...

पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया है, वह गार्डन में हैं
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो
भाभी- खोदकर देखा....
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
गोलू- भगवान लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं
पर बीवी क्यों इतनी खतरनाक होती है?
भगवान- क्योंकि लड़कियां मैं बनाता हूं और उन्हें बीवी तुम बनाते हो
तुम्हारी समस्या तो तुम ही झेलो...


Jokes In Hindi: सास- जिम जाया करो आपका पेट निकल आया है, दामाद का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए,
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था
बादशाह तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू,
क्या तुम मुझसे शादी करोगे? बोल मेरा बच्चा
लड़का हैरान होकर- अरे प्रपोज कर रही है,या गोद ले रही है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें