फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जब संता की 20 सालों में पहली बार अलार्म से खुली नींद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 13 Oct 2022 07:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: हर किसी इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसने से मन और शरीरी दोनों स्वस्थ रहते हैं। अगर अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप हंसते नहीं है और हमेशा चिंतित रहते हैं, तो इससे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।

आज के मजेदार जोक्स: जब संता अपनी गर्लफेंड को लेकर होटल में डिनर करने गया, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पिंकी- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
चिंटू- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे माता-पिता हमारे साथ हैं।
आदमी- तो क्या हुआ।
चिंटू- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बहुत कठोर तपस्या की...!
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
संता- सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें