फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जब दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने पप्पू को किया गिरफ्तार, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 19 Oct 2022 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही हंसी भी बहुत जरूरी होती है। हंसते रहने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। मन प्रसन्न रहने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? 
शौंटी क्यों...? 
टीटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है ?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है।


Latest Jokes: जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? महिला ने दिया गजब का जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता का सर फट गया….
डॉक्टर- ये कैसे सर फट गया?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पहाड़ी लड़की लिपस्टिक लगा के ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार- पता नहीं मैडम
लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था
दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है
shaam singh नहीं
लड़की- हां वही
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का - तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की - तमन्ना
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की - क्यों?
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें