Hindi Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!,
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!