फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पप्पू की बातें सुनकर दुकानदार हुआ बेहोश, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

Tue, 30 Aug 2022 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम उदास रहते हैं और खुश नहीं रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हमें नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने और हंसाने में हम जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है?
दुकान वाला- ये जूते चप्पल की दुकान है।
पप्पू- फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि 'flat 60% off'
पप्पू की बात सुनकर दुकानदार बेहोश हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

संता ने बहुत कठोर तपस्या की...!
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
संता- सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ...?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
पप्पू- सर बीड़ी...!
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले। 
लड़का- वो कैसे? 
लड़की - जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
सदमे में लड़का
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें