Hindi Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और टेंशन से इंसान बचा रहता है। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर हर दिन एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। हंसी एक दवा की तरह है जो बिल्कुल फ्री है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।