Hindi Jokes And Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप खुश रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर हंस सकते हैं।
बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था...
तभी सूटबूट पहने एक आदमी आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली!
बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा - जब तक कोई मुसीबत ना आए,
तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना...
आदमी ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला...!
एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया
और सदमे में मर गया...!
दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था - MRP-RS 15/-Only...!