Hindi Chutkule: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। प्रसन्न रहने से हम सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आप घर या दफ्तर कहीं पर भी थोड़ा सा समय निकालकर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया