Hindi Chutkule: बढ़ती दूरियां और महत्वाकांक्षाओं की वजह से भागदौड़ भरी जिंदगी मानसिक तनाव से भर गई है। टूटती भावनाओं और मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। हमारी जिंदगी में जोक्स या चुटकुले गर्माहट लाते हैं। हंसने से हमारे आसपास की फिजा खुशनुमा रहती है और मानसिक, शारीरिक जीवन बेहतर रहता है। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
भक्त- भगवान मैं पापी हूं!
मुझे दर्द दो, दुख दो, मुझे बर्बाद कर दो,
परेशानी दो, मेरे पीछे भूत लगा दो!
भगवान- अबे एक लाइन में बोल ना कि बीवी चाहिए !
बादशाह तो हम उसी दिन बन गये थे।
जिस दिन दोस्तो ने कहा था; तू आगे रह कर एक थप्पड़ मार दे
फिर हम संभाल लेगें...
भले ही अपने जिगरी दोस्त कम हैं, पर जितने भी है परमाणु बम हैं।