फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर खिलखिलाएंगे आप, बन जाएगा आपका दिन

Fri, 17 Jan 2025 09:23 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। यह जोक्स तनाव के लिए दवा की तरह है। इसलिए आइए टाप 5 चुटकुले पढ़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसी-मजाक से मन खुश रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। यह तनाव कम करने का एक बेहतरीन और प्राकृतिक तरीका है। इसलिए, हम सभी को रोजाना हंसने की आदत डालनी चाहिए। हंसी हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप जरूर हंसेंगे और अपने तनाव को कम कर पाएंगे। तो चलिए, हंसी-मजाक के इस सफर की शुरुआत करते हैं और कुछ पल खुलकर हंसते हैं।

आधी रात को एक लड़की की नींद खुली
पहली लड़की- अरे, उठो
दूसरी लड़की- बोलो क्या हुआ ?
पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की- तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- टेलीकाॅम कंपनी से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं? 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लल्लू भगवान से- भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते में 1000 रुपए मिल जाएं।
तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपए चढ़ा दूंगा।
कुछ दूर जाने पर लल्लू को 500 रुपए का नोट मिला।
लल्लू- प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें