Hindi Chutkule: सोशल मीडिया पर जीजा साली से लेकर पति पत्नी तक जोक्स पढ़ने को मिलते हैं। इन जोक्स को पढ़कर हंसी को रोक पाना मुश्किल होता है। आज हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया
शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी
तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,
मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।
आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।
आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।
घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े
और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!
संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?
उनका कुछ नहीं कर पाई?
मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो
कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।
पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!
पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
जीजा- साली पार्टी में जाते हैं।
साली आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।
जीजा- अरे, मैं माचिस लाना भूल गया।
साली- अरे, मैं डांस की बात कर रही हूं।
जीजा, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है?
पत्नी- मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर- और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
पत्नी- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
ऑपरेटर चुप
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली- अजी सुनते हो?
पति, बोलो! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले।
लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया।
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
लड़की- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी।
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हो गई तो मेरी शादी किसी रिक्शावाले से करा देंगे।
बॉयफ्रेंड- अरे वाह... मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे।