फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति- इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है क्या? पत्नी का जवाब सुनकर आप भी कहेंगे वाह

Mon, 24 Mar 2025 10:58 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।


पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है
पत्नी- अरे वाह मेरे पति परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया,
इसमें मेरी नई सैंडल है.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- आपने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
पति- नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे,
तो मैं बोला- तीन रुपये के और काट दे....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
बस बहाने बनाते रहते हो,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए मैं पहले ही ले आई थी
अब कोई बताए इसमें पति की गलती कहां है.....
 

Hindi Jokes: प्यार भरी मीठी तकरार के साथ, पति-पत्नी पर बनें इन चुटकुलों को पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
भूगोल पढ़ाने वाली एक बहुत दुबली-पतली मैडम की पोस्टिंग एक गांव में हो गई
एक दिन मैडम क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछती है- बताओ बच्चों,
धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?
एक लड़के ने कहा, मैडम जी कुछ खा लिया करो
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रिंकी- देख तेरे पति की सेक्रेटरी कबसे उसे ही देखे जा रही है
पिंकी- मुझे पता है, पर मैं तो ये देखना चाहती हूं कि मेरा पति कितनी देर तक
अपनी तोंद को अंदर दबाकर रख सकता है......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें