Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हर दिन समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
सोनू ने तेज गाड़ी चलाकर 25 लोगों को उड़ा दिया।
जज- तुमने 25 लोगों को उड़ा दिया, तुम्हें अपनी सफाई में क्या कहना है?
सोनू- मैं गाड़ी तेज चला रहा था, पर मैंने जब ब्रेक मारे तो पता चला कि ब्रेक फेल हैं।
फिर मैंने सामने देखा तो 2 आदमी जा रहे थे, और दूसरी ओर 1 बारात जा रही थी तो आप ही बताओ मैं गाड़ी किधर मोड़ता?
जज- सिम्पल सी बात है, जिस तरफ 2 आदमी थे, नुकसान उधर थोड़ा कम होता।
सोनू- बिलकुल सही… मैंने भी यही सोचा… पर वो 2 आदमी मेरी गाड़ी देखकर बारात में घुस गए.. तो अब आप बताइए इसमें किसकी कितनी गलती?