Viral Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
4 चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है।