फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Funny Jokes: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को भेजी अपनी होली की फोटो, पढ़िए होली के मजेदार चुटकुले

Mon, 02 Mar 2026 11:08 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। होली के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसा कर बेहाल कर देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Holi Funny Jokes - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Holi Funny Jokes And Chutkule: हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। होली के मौके पर आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और झन्नाटेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसा कर बेहाल कर देंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक गर्लफ्रेंड ने अपनी होली की फोटो अपने बॉयफ्रेंड को भेजी
और लिखा- बेबी कितनी गंदी लग रही हूं ना मैं?
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- वैसे भी तू कौन-सी अच्छी लगती है.....
विज्ञापन

2 of 5
होली फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock Ai
पप्पू- यार होली आ गई है।
गप्पू- हां यार सही बोला
पप्पू- होली पर एक बात कहूं
गप्पू- क्या?
पप्पू- होली में इतने भी पुराने कपड़े मत पहन लेना
कि जिससे कोई तुम्हें रोटी हाथ में थमाकर चला जाए.......


गोलू (भोलू से)- यार किसी के रंग वाले गुब्बारा मारने पर,
उसे कैच करके वापस उसी को मारने से
सन्नी देओल जैसी फीलिंग आती है...
विज्ञापन

3 of 5
होली के मजेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/ Ai
पत्नी (पति से)- पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखना
बगैर रंग डाले भी आपकी पत्नी आपका गाल
लाल कर सकती है
पति के होश उड़ गए........


Funny Jokes: मुझे किसी की नजर लग गई, देवर का जवाब सुनकर भाभी हो गई आगबबूला


Chutkule In Hindi: टेंशन को लेकर डॉक्टर के पास गया मरीज, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
होली के झन्नाटेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक आदमी को गाने का बहुत शौक था
होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा,
महबूबा महबूबा
गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा
फिर नाले से उसकी आवाज आई, मैं डूबा, मैं डूबा,
अरे कोई तो बचाओ मैं डूबा......


राजू (सुरेश से)- कृपया अपनी Girlfriend  को Safe रखें
हादसा हो जायेगा अगर,
पता चला कि वो किसी और की हो ली…....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली जोक्स और चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
लड़का- आओ न बेबी होली खेलते हैं
लड़की- नहीं बेबी, मुहब्बत के सिवा और भी गम हैं जमाने में,
होली खेलने के बाद दिन लग जाते हैं, कलर छुड़ाने में.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें