Most Funny Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को हंसते खेलते रहना चाहिए। मात्र पॉजिटिव ऊर्जा और खुश मन ही कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसलिए हर इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसना शामिल करना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं और उदासी दूर रहती है। बुरे वक्त का सामना भी हम हंसते हुए बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इंसान को कैसी भी परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका एक मुस्कान के साथ सामना करना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीटू - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
शीटू - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
टीटू- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !
शीटू- वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी !!!