फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 24 Mar 2026 06:09 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़का- आई लव यू
लड़की- आई लव यू टू
लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
लड़की- जितना तुम करते हो
लड़का- धत्त तेरी की,
इसका मतलब तू भी टाइमपास ही कर रही है.....
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
 तो मुझे रोज नयी तो मिलती।

Hindi Jokes: बेटे से पिता- तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Desi Chutkule: जब सुरेश ने घर में नहीं उठाया बॉस का फोन, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है. उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें