फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 18 Jun 2023 03:53 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हर किसी के लिए हंसना-मुस्कुराना काफी जरूरी होता है। हंसने से मन का तनाव दूर हो जाता है और आप चिंतामुक्त रहने लगते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और
आज भी बेरोजगार हो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा..
यार इसको कहीं देखा है... 
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला,
धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ.. बाल कटवा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लुटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी- वहीं, पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया, 
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, 
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो, 
चिंटू - कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई।
गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
बॉयफ्रेंड- चल पगली....
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा।
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें