फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 05 May 2026 09:54 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 
 
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू
बॉयफ्रेंड- नजर मिले तो उसे इजहार कहते हैं,
रात को नींद न आए तो उसे प्यार कहते हैं और जो
इन चक्करों में न पड़े, उसी को समझदार कहते हैं.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश की टांगें नीली पड़ गई
डॉक्टर- जहर है, टांगे काटनी पड़ेंगी
डॉक्टर ने टांगे काटकर नकली लगा दी
दो दिन बाद नकली टांगें भी नीली पड़ गई
डॉक्टर- अब बीमारी समझ में आई, जींस रंग छोड़ती हैं.....


ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा,
 मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा?
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता,
नहीं तो आधा घंटा....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो, मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं,
आपको कुछ चाहिए?
पति- नहीं इतना ही काफी है.....

New Jokes: लड़की- मेरे पापा से मिलो तो अमीरों जैसा व्यवहार करना, लड़के का जवाब पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी हंसी

Funny Chutkule: प्रेमिका से शादी को लेकर सुरेश पहुंचा पडिंत जी के पास, फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बच्चा अपने पड़ोस में जाकर दरवाजे की घंटी बजाता है
महिला दरवाजा खोलकर कहती है- बेटा क्या हुआ?
बच्चा- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है
महिला (मुस्कुरा कर)- अच्छा और क्या कहा तेरी मम्मी ने?
बच्चा- कहा है कि....अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना.....


चिंटू- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
चिंटू- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो,
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
viral funny jokes - फोटो : freepik
सास- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
बहू- तो मैं क्या करूं मांजी,
अब घर का सारा काम छोड़कर,
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें