फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है, बताओ क्या लगाऊं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर पारा हाई

Wed, 02 Sep 2026 08:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : AI
जोक्स: हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। हंसते समय हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है जो दर्द को कम करने और खुशी का अहसास कराने में मदद करता है। खुलकर हंसना न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी खुश करता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार लेटेस्ट जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

एक लड़की का फोन टॉयलेट में गिर गया
टॉयलेट से 'जिन्न' प्रकट हुआ और लड़की को गोल्ड का फोन देते हुए बोला
ये लो तुम्हारा फोन
लड़की ने 'कुल्हाड़ी' वाली कहानी सुन रखी थी
इसलिए ईमानदारी का परिचय देते हुए कहा- ये सोने का फोन मेरा नहीं है
जिन्न-पगली रुलाएगी क्या? धो के देख तेरा ही है....
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बताओ न क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं.....
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
गप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
गप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें