फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं? प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी के उड़े होश

Sun, 31 May 2026 01:32 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आजकल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

प्रेमी- मुझे आज तक समझ में नहीं आया कि
लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं?
प्रेमिका- अरे बुद्धू, इतना भी नहीं जानते
जाल जितना ज्यादा खूबसूरत होता है,
पंछी उतने ज्यादा फंसते हैं न......


गर्लफ्रेंड- जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- पैसे जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड- कितने अच्छे हो तुम,
मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो 
बॉयफ्रेंड- अबे 50 रुपए का नोट फट गया है
टेप लगाकर, उसको जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड बेहोश...... 
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
देवर बंदूक लेके दरवाजे पर खड़ा था
भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
देवर- शेर का शिकार करने जा रहा हूं
भाभी- तो जाते क्यों नहीं?
देवर- क्योंकि बाहर कुत्ता खड़ा है......
विज्ञापन

3 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू- पापा मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही है,
मैं क्या करूं?
पापा- बेटा ये सुख हमारे खानदान में लिखा ही नहीं है
चिंटू बेहोश.....

Hindi Jokes: घर जमाई बने दामाद ने ससुर से कही ऐसी बात, पढ़िए मजेदार फनी जोक्स

Funny Jokes: जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, देवर का बात सुनकर भाभी के उड़े होश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
पत्नी अपने पति की उंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी
तभी पति हाथ छुड़वाते हुए बोला- करंट लग जायेगा
पत्नी- डोंट वेरी कल ही करवाचौथ का व्रत किया है
चेक कर रही हूं, ठीक से हुआ है या नहीं......


एक महिला फल वाले से बोली- मुझे कुछ बर्बाद पति दे दो
फल वाले को 1 घंटे लगा यह समझने में कि वो
नाशपति मांग रही थी...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पप्पू- छोटी सी बीमारी के लिए आपने
इतना लंबा बिल थमा दिया
डॉक्टर- चलिए ठीक है तो फिर
बिल छोटा करके
बीमारी लंबी कर देता हूं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें