Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes In Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू
बॉयफ्रेंड- नजर मिले तो उसे इजहार कहते हैं,
रात को नींद न आए तो उसे प्यार कहते हैं और जो
इन चक्करों में न पड़े, उसी को समझदार कहते हैं.......
गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए
बाद में बात करती हूं.....
विज्ञापन
2 of 5
फनी चुटकुले
- फोटो : freepik
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से,
क्यों देखती है?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....
विज्ञापन
3 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
गोलू- यार सोनू आजकल जमाना बहुत खराब चल रहा है
सोनू- क्यों क्या हुआ?
गोलू- कुछ नहीं यार,
मैं एक तालाब में पानी को घूर कर देख रहा था
तभी एक मछली बाहर आकर बोली-
तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है,
जो मुझे देख रहे हो.....
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....
प्राइमरी स्कूल में एक टीचर क्लास में गहरी नींद में सो रही थी
तभी क्लास में कलेक्टर साहब आ गए
बहुत देर उठाने के बाद मैडम की नींद खुली
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर साहब को देख कर बोली-
तो बच्चों समझ गए न, ऐसे सोता था कुंभकर्ण
कलेक्टर साहब बेहोश.....
डॉक्टर (एक घायल मरीज से)- जब तुमको पता था कि लड़की
कार चला रही है तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था
मरीज- डॉक्टर साब, कौन सा रोड?
मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)