फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बेवफा तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के उड़ गए होश

Mon, 16 Feb 2026 12:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

बॉयफ्रेंड- बेवफा तुने दिल जला कर मेरा,
राख कर दिया
गर्लफ्रेंड- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी,
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी...


गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट, जानू मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड-  इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा.... 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया
स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?
काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-
मैं टाइटैनिक का हीरो हूं
परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी.....


Jokes: समझदार बीवियों को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी


Funny Chutkule: खून के रिश्तों में कहां शादी होती है? फिर पत्नी ने कर दी पति की जबरदस्त कुटाई

4 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अच्छा एक बात पूछूं? पति- हां पूछो
पत्नी- दुनिया के दो सबसे खतरनाक हथियार कौन से हैं? 
पति- 1. बीवी के आंसू और 2. पड़ोसन की स्माइल....


एक आदमी की बीवी गुजर गई 
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता, तो मैं इससे शादी कर लेती
आदमी ने लड़की की बात सुन ली और रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- सभी बच्चे अपना-अपना नाम और पंसद बताओ?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें इमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमको भी इमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम गप्पू है, हमें भी इमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम इमरती है
टीचर बेहोश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें