फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Tue, 11 Nov 2025 10:09 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....


सोनू (अपनी गर्लफ्रेंड से)- ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन 
साथ रहकर देख लेते हैं, अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे
प्रेमिका- और गलती किसके पास रहेगी? 
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
लड़की- ताकि लड़कों का ध्यान रहे कि,
जिस प्लॉट पर उनकी नजर है
उसका भूमि पूजन हो गया है......
 

Comedy Jokes: पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ? चिंटू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक औरत ने मंदिर में अपने पति के लिए मन्नत मांग कर धागा बांधा 
फिर सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति- धागा क्यों खोल दिया?
पत्नी- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबतें दूर हो जाएं,
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊं....


पत्नी- अच्छा एक बात पूछूं? पति- हां पूछो
पत्नी- दुनिया के दो सबसे खतरनाक हथियार कौन से हैं? 
पति- 1. बीवी के आंसू और 2. पड़ोसन की स्माइल....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का बाइक से गिर गया तो उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई
डॉक्टर- What happeend?
मां- मेरा बेटा बाइक से गिरकर घायल हो गया
डॉक्टर- Tell me in english please
मां- माय लोडा गिरा फरोम हीरो होंडा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें