Funny Jokes In Hindi: चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सुरेश गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया
सुरेश ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली- हाय राम कितने निर्दयी हो तुम,
मैं तो इतनी दयालू हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए,
तो बहुत दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ
सुरेश बेहोश......