Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला......
ब्वॉयफ्रेंड- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
गर्लफ्रेंड- मैं तो कर लूंगी, पर तुम्हारा क्या होगा...
गर्लफ्रेंड- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है
गर्लफ्रेंड- अरे यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है ...