फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: तुझसे प्यार करने से तो बेहतर मैं सुसाइड कर लूं, लड़के की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद

Sat, 11 Oct 2025 10:35 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

लड़का- मुझसे प्यार करोगी?
लड़की- शक्ल देखी है अपनी,
तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं
लड़का- कमबख्त मर जाएगी, पर किसी के काम नहीं आएगी...

लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा..... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, आपको मेरे हाथ की कुरकुरी भिंडी
खाने में कैसी लगी?
पति- एक बात तो है, जली हुई भिंडी को कुरकुरी भिंडी बोलकर
खिलाने का हुनर, सिर्फ भारतीय पत्नियों में ही है....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पियोगे
पप्पू- नहीं पियूगा
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?


Jokes: पुलिस- पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट तुम क्यों लिखवा रहे हो? पप्पू का जवाब पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यमराज- बोलो प्राणी कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क में 
आदमी- पृथ्वी से मेरा मोबाइल और चार्जर मंगवा दें प्रभु,
मैं कहीं भी रह लूंगा.....

एक आदमी हवाई जहाज से उतरा, तो दरवाजे पर खड़ी एयर होस्टेस बोली-
उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा
आदमी बोला- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता ही नहीं
लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाती हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी (पिता से)- एक सवाल पूछूं?
पिता- हां 
बेटी- अगर औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा हो तो
उसे गधा क्यों कहते हैं?
बेटी का सवाल सुनकर पिता के होश उड़ गए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें