फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: गर्लफ्रेंड- बेबी मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, ब्वॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

Sat, 20 Sep 2025 10:36 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

गर्लफ्रेंड- बेबी मैं अपना पर्स घर पर भूल आई
ब्वॉयफ्रेंड- तो क्या हुआ? 
गर्लफ्रेंड- मुझे 2000 रुपये की जरुरत है
ब्वॉयफ्रेंड- बस इतनी छोटी सी बात, ये लो 20 रुपये 
ऑटो से घर जाओ और पर्स ले आओ.....

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? 
मैं कब से वेट कर रही हूं
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां......
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
कारपेंटर- सर, दरवाजा ठीक हो गया, लेबर चार्ज 1000 रुपये
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है
कारपेंटर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बबलू- यार ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है
डबलू- वो कैसे?
बबलू- मैंने कहा, आई लव यू
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं....


Comedy Jokes: मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा? डॉक्टर का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे, 
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए.....

पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए
पति- देखते-देखते तुम्हें हुए होंगे, मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,  
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए?
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है?
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा, क्योंकि मैं मेकेनिकल से था....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें