Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है।हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।
चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया
चिंटू- बोलो, क्या मंगाऊं बेबी?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा और अपने लिए एंबुलेंस
चिंटू- एंबुलेंस क्यों?
गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी पत्नी खड़ी है.....
बॉयफ्रेंड- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
गर्लफ्रेंड- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
बॉयफ्रेंड- वह कैसे?
गर्लफ्रेंड- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो...