फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बताया अपने घर आने का रास्ता, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेगे आप

Mon, 20 Apr 2026 03:58 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड पर बनें कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड फनी जोक्स - फोटो : Desi Chutkule
Funny Jokes In Hindi: जीवन में हंसना काफी जरूरी है। खुश रहने से इंसान का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हम जब खिलखिलाकर हंसते हैं, तो दिमाग में गुड हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। अगर आप लगातार तनाव में रहते है, तो इससे दिमाग धीरे-धीरे नकारात्मक सोच में फंस जाता है। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बताया अपने घर आने का रास्ता
गर्लफ्रेंड- देखो, बिल्डिंग के अंदर आकर बाई तरफ लिफ्ट है,
लिफ्ट में आकर अपनी कोहनी से 9 नंबर का बटन दबाना
और जब नौवें फ्लोर पर आ जाओ तो राइट हैंड पर,
दूसरा फ्लैट हमारा है
यहां आकर अपनी कोहनी से घंटी का बटन दबाना,
मैं दरवाजा खोल दूंगी
बॉयफ्रेंड- लेकिन जानू, ये सब बटन मैं उंगली से दबाऊंगा
तो ज्यादा आसानी होगी
गर्लफ्रेंड- ओह माई गॉड,
मतलब तुम खाली हाथ आ रहे हो?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी,
मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- अब मुझे क्या पता था कि,
तुम्हारी शादी मुझसे ही हो जाएगी......


पत्नी- आखिर मैं क्या-क्या संभालू? 
तुमको संभालू, तुम्हारे बच्चे संभालू,
तुम्हारे मां बाप को संभालू या तुम्हारा घर संभालू
पति- तुम सिर्फ अपनी जबान संभाल लो......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली-
जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....

Hindi Jokes: पप्पू से गप्पू- हिंदी बहुत शक्तिशाली भाषा है, वजह पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप

Desi Chutkule: जब अक्ल बंट रही थी तब आप कहां थे? दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
साली- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं?
जीजा- जैसे वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं,
तो पहले चूहों और बंदरों पर परीक्षण करते हैं
उसी तरह पत्नियां भी पति को पहले भोजन कराकर
ये परीक्षण करती हैं....


जीजा-  तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
साली- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
लेकिन आप नहीं बदले
जीजा (खुश होते हुए)- वो कैसे?
साली- जब मैं आपसे मिली थी, आप तब भी
बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सुना है शादियां आसमान में ही तय हो जाती हैं
गप्पू- बिल्कुल ठीक, लेकिन यह भी याद रखना कि
तूफान और बिजली भी आसमान से ही कड़कती हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें