Girlfriend and Boyfriend Funny Jokes: हंसने से शरीर को कई फायदे हैं। हंसी आपको मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके साथ ही हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है और मन हमेशा तरोताजा रहता है। आप अपने सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर आपका सुबह मूड खराब रहता है, तो पूरे दिन आप परेशान रहते हैं। इसीलिए हम आपके के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..?
लड़की - अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की - तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..!