फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने होने वाले पति के सामने रखी ऐसी शर्त, सुनकर शर्म से लाल हो गया लड़का

Sat, 17 Nov 2018 01:57 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
घर में शौचालय नहीं होने की वजह से शादी से इनकार या पति से तलाक की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन शादी से पहले एक लड़की ने लड़के के सामने ऐसी अनोखी शर्त रख दी, जिसे सुनते ही लड़का शर्म से लाल हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मो. कैसर अंसारी की शादी उसी जिले की रहने वाली सोनी से तय हुई थी। दोनों की शादी 19 नवंबर को होनी है। लेकिन उससे पहले लड़की ने लड़के के सामने दो शर्तें रख दी। पहली शर्त ये थी कि घर में शौचालय होना चाहिए। इसके बाद लड़की ने जैसे ही दूसरी शर्त बताई, लड़का शरमा गया और मुस्कुराने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
सोनी ने कैसर के सामने दूसरी शर्त ये रखी कि शादी के कार्ड पर परिवार नियोजन का संदेश छपवाना पड़ेगा। हालांकि कैसर ने हामी भरते हुए कहा कि आपकी दोनों शर्तें मुझे मंजूर है। इसके बाद सोनी भी कैसर से शादी को तैयार हो गई।

4 of 6
a
लड़की ने होने वाले पति से यह भी गुजारिश की है कि शादी के कार्ड पर स्वच्छता और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे संदेश भी छपवाये जाएं। कैसर ने भी अपनी होने वाली पत्नी की सभी शर्तों को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
कैसर अंसारी ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी सोनी ने उनसे परिवार नियोजन को लेकर उनके विचार जाने और उसके बाद शादी को तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार नियोजन
इस दौरान कैसर ने भी सोनी के विचारों को बेहतर बताया और कहा कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है। छोटा परिवार रखने से न केवल घर चलाने में आसानी होती है, बल्कि बच्चों की देखभाल भी बेहतर तरीके से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें