फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लड़की ने सरकारी ऑफिस में जाकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 07 Jun 2024 02:39 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

लड़की सरकारी ऑफिस जाती है और कहती है सर,
मुझे इनकम टैक्स सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी - अंदर जाकर बाबू से मिल लीजिए
लड़की ने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली बाबू,
तुमने बताया नहीं तुम इनकम टैक्स सर्टिफिकेट भी बना लेते हो
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
“सात साधु सात चटाई पर बैठे थे आश्रम में
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
“”बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं?””
साधु (छोटे साधु से)-“”एक चटाई और लगा भाई के लिए”
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बच्चा- स्कूल में गधा लेकर आया
टीचर- इसे क्यों लाए हो
बच्चा- मैम आप ही तो कहती हो मैंने बड़े से बड़े गधे को इंसान बनाया है
मैंने सोचा इस बेचारे का भी भला हो जाएगा

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बंटी- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी?
पप्पू- अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।
बंटी- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की ना
हो सकी
वो मेरी क्या होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा - बेटा तू तो करोड़ों का है।
सोनू - तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है।
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें