Boyfriend Girlfriend Funny Jokes in Hindi: इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका है। इसलिए हर किसी को खुलकर हंसना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप से दूर रहेगी। हंसने के लिए किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले (Viral Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की,आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।