फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Cutkule: गप्पू से पप्पू- कितना मुश्किल है टीचर से प्यार करना, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 30 Mar 2026 09:55 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 

पप्पू- कितना मुश्किल है टीचर से प्यार करना
गप्पू- वो कैसे? 
पप्पू- लव-लेटर भेजा था,
होमवर्क समझ कर चेक कर दिया.....


पप्पू- जिंदगी में क्या चल रहा है?
गप्पू- बस कुछ खास नहीं, बड़ों का आशीर्वाद
पत्नी के ताने, दर्द भरे गाने 
बाकी भगवान जानें.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
विज्ञापन

3 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी (पति से)- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है....

Jokes: औरत को समझने को लेकर जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Funny Chutkule: मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं, पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू (सुरेश से)- यार जब पापा पीटते हैं, तो मम्मी कहती है
रहने दो लड़का बड़ा हो गया है
जब मम्मी खुद पीटती है, तो बोलती है
कब बड़ा होगा रे तू......


सुरेश को फांसी की सजा सुनाई गई
जज ने सुरेश से पूछा- तुम्हारी कोई आखिरी ख्वाहिश,
सुरेश- मेरी जगह आप लटक जाओ
जज बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
भोजपुरी स्टाइल में बात करते लड़का-लड़की
लड़का- का हो रानी, का हाल बा?
लड़की- के बोलत बा?
लड़का- हम तोहरा आसिक बोल तानी
लड़की- अरे, हमार नंबर कहां से पवले रे?
लड़का- पब्लिक सुलभ शौचालय में केहू लिखले रहल
त हम हू नोट कर लेली....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें