हमारे स्वास्थ्य पर हंसी का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। इससे चेहरे की कांति और भी बढ़ जाती है। साथ ही हमारे शरीर का संतुलन ठीक बना रहता है। वहीं पित्त का शमन होता है, जो कि एसिडिटी का प्रमुख कारण है। दरअसल, ठहाकों भरी हँसी से अस्त रोग का भी खात्मा हो जाता है। हंसने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं, जिसके जरिए आप एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसके अलावा हंसने से हमारी सांस लेने की प्रक्रिया में भी तेजी आती है, जिसके चलते हमारी पाचन क्रिया ठीक तरह से काम करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, बेहद गुदगुदाने वाले मजेदार जोक्स, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने और लोटपोट होने का ये मजेदार सफर...
पप्पू- मैं अपनी बीवी से परेशान हो चुका हूं यार।
बंटू- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
पप्पू- यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी ही देखती रहती है।
बंटू- हां... तो इसमें दिक्कत की क्या बात है?
पप्पू- शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है न।