फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: आंखें दान करते वक्त शराबी ने कही ऐसी बात, इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 25 Mar 2025 12:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Chutkule: स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने-हंसाने का अहम योगदान होता है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


एक शराबी आंखें दान करने गया
काउंटर पर क्लर्क ने पूछा- कुछ कहना चाहते हो?
शराबी- हां, जिसे भी लगाओ, उसे बता देना 2 घूंट लेने के बाद ही खुलती हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था....आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीदी थी
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है, उसने साड़ी वापिस कर दी क्या?
दूसरा दोस्त- नहीं यार…मेरी पत्नी आज वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने गई है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
पिंटू-पापा जल्दी से तैयार हो जाओ
पापा-क्यों?
पिंटू-अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं
पापा-अबे तुझे किसने कहा?
पिंटू-अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना
उनसे मेरी लड़ाई हो गई, तो वो बोले देख लेंगे तुझे......
 

Hindi Jokes: टीचर- अकबर ने कब तक शासन किया था? राहुल का जवाब पढ़कर पकड़ लेंगे अपना सिर

4 of 5
फनी जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
अंकल- बेटा क्या करते हो?
सुरेश- अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- अच्छा तुम क्लर्क हो?
सुरेश- नहीं अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- अबे तू है क्या?
सुरेश- अरे अंकल मैं बाबू हूं, आपकी बेटी का....
आपकी बेटी मुझे हमेशा बाबू कहती है!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के चुटकुले - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- मेरा मोबाइल मेरी मां के पास रहता है
बॉयफ्रेंड- अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड- तुम्हारा नंबर बैटरी लो नाम से रखा है
जब भी तुम्हारा फोन आता है, तो मां कहती है, लो चार्ज कर लो....
 

Chutkule: गली वालों के तानों से परेशान दामाद ने सास से कही ऐसी बात, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें