बाजार में खरीदारी करने जाना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है। कोई दुकानदार से सामान के दाम पूछता है, तो कोई छूट मांगने में अपनी पूरी समझदारी लगा देता है। लेकिन जब किसी दुकान पर कोई मजेदार सवाल-जवाब शुरू हो जाए, तो खरीदारी के साथ-साथ हंसी-मजाक भी हो जाता है। खासकर जब सामने कोई ऐसा लड़का हो, जो दुकानदार की हर बात का जवाब अपनी ही अंदाज में दे, तो दुकानदार के लिए सामान बेचना कम और उसकी बातों का जवाब देना ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
कभी लड़का सस्ती चीज खरीदने के लिए ऐसी दलील देता है कि दुकानदार भी सोच में पड़ जाता है, तो कभी दुकानदार उसे समझाने की कोशिश करता है और खुद ही अपनी बातों में उलझ जाता है। ऐसे मजेदार पल हमें याद दिलाते हैं कि हंसने के लिए किसी बड़ी वजह की जरूरत नहीं होती। रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी मजेदार बन सकती हैं, बस जवाब देने का अंदाज थोड़ा अलग होना चाहिए। अगर आपको भी ऐसे चुटकुले पसंद हैं, जिनमें बेवजह की बातें या फुहड़ता न हो, बल्कि समझदारी और हाजिरजवाबी से हंसी आए, तो दुकानदार और लड़के के ये जोक्स जरूर पढ़िए। हो सकता है इनमें से कोई जोक आपको अपनी बाजार वाली किसी पुरानी याद की याद दिला दे। तो चलिए, पढ़ते हैं दुकानदार और लड़के के पांच मजेदार चुटकुले।